28 फ़रवरी 2014 - 20:30
आईएईए ने इस्राईल की मांग ठुकराई।

एटमिक एनिर्जी की इंटरनेशनल एजेंसी ने ईरान के एटमिक प्रोग्राम के बारे में संभावित नई सूचनाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी करने की ज़ायोनी शासन की मांग रद्द कर दी है।

एटमिक एनिर्जी की इंटरनेशनल एजेंसी ने ईरान के एटमिक प्रोग्राम के बारे में संभावित नई सूचनाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी करने की ज़ायोनी शासन की मांग रद्द कर दी है।आईएईए ने कहा है कि ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है जिसमें ईरान के एटमिक प्रोग्राम में किसी भी तरह के दिशाभेद का पता चलता हो। संस्था की प्रवक्ता गिल ट्यूडर ने कहा कि आईएईए ने ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं तैयार की है जिसमें ईरान के एटमिक प्रोग्राम में सैन्य लक्ष्यों की ओर किसी भी तरह के संभावित दिशाभेद संबंधी कोई सूचना हो। एटमिक एनिर्जी की इंटरनेशनल एजेंसी ने यह बयान इस्राईल द्वारा ईरान के एटमिक प्रोग्राम के बारे में अवास्तविक रिपोर्ट पेश करने की मांग की प्रतिक्रिया में दिया है। आईएईए की प्रवक्ता ने कहा कि निदेशक मंडल के नाम एजेंसी की रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित होती है और उसमें राजनैतिक दबाव से प्रभावित होकर कोई भी बात शामिल नहीं की जाती।